बुलंदियों तक पहुंचने के लिए
हजारों ख्वाहिशों को अनदेखा
करना पड़ता है ।
यूं ही नहीं मिलती कामयाबी
हर कामयाब इंसान को
इसके लिए
हर आम इंसान को
खून "पसीने" की तरह बहाना
पड़ता है
अगर कुछ हासिल करना चाहते
हो तो
पहले उस काबिल बनो
हर रास्ता तुम्हारा ही इंतज़ार करें
ऐसे मुसाफिर बनो
हर जीत को तुम अपना बना सकते हो ।
अगर तुम सब कुछ हारने को तैयार हो ।।
कामयाबी का श्रेय दिया जाएगा तुम्हे भी
अगर तुम
कड़नाईयो का रास्ता चुन कर मंज़िल को पा लो
दिखा दो दुनिया को
हौसला तुम्हारा कम नहीं है
अगर कामयाबी चाहिए तो
ठोकर भी खानी पड़ती है
कर आज खुद को काबिल इतना
की तेरे आगे ये जमाना हर जाए
कर आज खुद को बुलंद इतना
की तेरे आगे ये आसमां भी झुक जाए
इतने काबिल बनो की
कामयाबी भी खुद आकर कहे
तू ही तो मेरे काबिल है ।
अगर चाहे तो
कामयाबी हर कोई हासिल
कर ही लेता है पर तुम
अपनी कब्लियत से वहां पहुंच जाओ
जहा हर कोई ना जा सके

0 टिप्पणियाँ