Corona काल में कैसे रखें अपना खयाल..........
*कुछ सुझाव*
*(१)*:- *30 - 60 मिनट प्रतिदिन व्यायाम व योग का नियम बनाएं। उम्र कोई भी हो आपकी। खुद के लिए इतना तो कर ही सकते हो।*
*(२)*:- *खुद को और अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा शारीरिक मेहनत की आदत डाल लें। मशीनों की बजाय खुद के शरीर पर विश्वास रखें।*
*(३)*:- *पैदल चलना, साइकिल चलाना, सीढ़ी चढ़ने की आदत अब अच्छी आदतों में शुमार हो गई हैं। कार, स्कूटर का लालच दूर रखें।*
*(४)*:- *धूप में सारे विटामिन जीवन के लिए जरूरी तत्व हैं।*
*(५)*:- *प्रकृति से जुड़ाव करना होगा।*
*(६)*:- *गर्म पानी का सेवन करने की आदत डालें।*
*(७)*:- *जिन आंवला, अदरक, नीबू, गिलोय, फल, सलाद, अंकुरित अनाज, आयुर्वेदिक खाद्य जैसी कुदरती चीजों को हम _पैक्ड व जंक फूड के चलते भूल गए थे_, उनको ही अब अपने आहार में शामिल करना जरूरी है। आज सभी डॉक्टर व रिसर्च बोल रहे हैं कि इनका उपयोग करो।*
*(८)*:- *अपने जीवन में बैंक की किस्तों का बोझ जितना कम हो सके इतना अच्छा है। आवश्यकता असीमित ना हो। उस पर मंथन करना जरूरी है।*
*(९)*:- *घर छोटा होगा, कार छोटी होगी; लेकिन यकीन मानिये, मन में "सुकून" होगा व जीवन व्यवस्थित होगा।*
*(१०)*:- *जिन बच्चों और परिवार के लिए हम जो ये सब कर रहे हैं, वो भी हमारे साथ कम सुविधा में भी खुश हों, ये उनको समझाना होगा।*
*(११)*:- *संकट के समय के लिए कमाई का कुछ हिस्सा बचत का प्रावधान करना, अब अत्यंत जरूरी होगा।*
*(१२)*:- *ज्यादा से ज्यादा सुविधा देने के चक्कर में हमने बच्चों का फायदा कम, नुकसान ज्यादा कर दिया है।*
*याद कीजिए..!! अपने वो दिन जब रोटी पर नमक-मिर्ची लगा कर खा जाते थे और मस्त रहते थे।*
*बच्चों को सुरक्षित भविष्य देना सही है, परन्तु उनकी आदत में हद से ज्यादा सुविधा नहीं देनी है। खुद करके आगे बढ़ने की प्रेरणा देना जरूरी है। बच्चों की दैनिक दिनचर्या पर ध्यान देना होगा।*
*आज नहीं तो कल आप सब को घर से बाहर निकलना ही पड़ेगा। आप अपनी शरीर की प्रकृति के हिसाब से खुद के _"इम्यूनिटी सिस्टम"_ को मजबूत कीजिए।*
*खुद को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत करना ही सिर्फ इस वायरस से ही नहीं, बल्कि हर बीमारी से बचने का सही हल है।*
*कुल मिलाकर सार ये है कि बड़े बुजुर्ग जो कहा करते थे एवं किया करते थे; वे अपनी आवश्यकताओं को सीमित रखते थे, सीमित ख़र्च में जीवन यापन करते थे; चाहे पारिवारिक हो या सामाजिक, शारीरिक मेहनत करते थे, परिवार का महत्व समझते थे। उन सभी बातों को जीवन में आत्मसात करना होगा और बच्चों को भी समझाना होगा।*
*जीवन जीने के तरीके में आमूल-चूल परिवर्तन लाना ही पड़ेगा, तभी जीवन आनंदित व सुकून देने वाला होगा।*
*सभी परिवार के सदस्य कृपया ध्यान दें।*
*1*:- *कोई भी खाली पेट न रहे।*
*2*:- *उपवास न करें।*
*3*:- *रोज एक घंटे धूप लें।*
*4*:- *AC का प्रयोग कम करें।*
*5*:- *♨️ गरम पानी पिएं, गले को गीला रखें।*
*6*:- *सरसों का तेल नाक में लगाएं।*
*7*:- *घर में कपूर वह गूगल जलाएं।*
*8*:- *आधा चम्मच सोंठ हर सब्जी में पकते हुए डालें।*
*9*:- *रात को दही ना खायें।*
*10*:- *बच्चों को और खुद भी रात को एक-एक कप हल्दी डाल कर दूध पिएं।*
*11*:- *हो सके तो एक चम्मच चवनप्राश खाएं।*
*12*:- *घर में कपूर और लौंग डाल कर धूनी दें।*
*13*:- *सुबह की चाय में एक लौंग डाल कर पिएं।*
*14*:- *फल में सिर्फ संतरा ज्यादा से ज्यादा खाएं।*
*15*:- *आंवला किसी भी रूप में चाहे अचार , मुरब्बा, चूर्ण इत्यादि खाएैं*
*यदि आप"कोरोना" को हराना चाहते हैं तो ये सब अपनाइए। आप सबसे हाथ जोड़ कर प्रार्थना है, आगे अपने जानने वालों को भी यह जानकारी भेजें।*
*"दूध में हल्दी आपके शरीर में इम्यूनिटी को बढ़ाएगा"।*
*आप सुरक्षित रहें, घर पर रहें*🌿🌾🙏🏻
0 टिप्पणियाँ