आपत्ति भरी जिंदगी, अच्छी खबरे 91, Achhikhabre 91, Ak91, ak91

 आपत्ति भरी जिंदगी

==============

Achhikhabre 91, Ak91, ak91


दोस्तों आज जिस तरह से कोरोना की संख्या बढ़ती जा रही है। उस हिसाब से हमें सावधानी रखने की बहुत जरूरत है। आए दिन नए-नए कैसेस आते जा रहे हैं। लोगों की कोरोना पॉजिटिव संख्या बढ़ती जा रही है।

लॉकडाउन के चलते कुछ सावधानियां बरती गई जिससे कि कोरोना ज्यादा नहीं फैला था। मगर जब से लॉकडाउन खुल गया, तब से लापरवाही कुछ ज्यादा हो गई और 

कोरोना पॉजिटिव की संख्या भी बढ़ने लगी इससे यह साबित होता है। कि सावधानी बरतने में बहुत सी लापरवाहीया होने लगी है जिसके चलते लोगों की जान संकट में आ गई  है। यह वायरस काफी गंभीर रूप से फैलते ही जा रहा है। जिसका कोई वैक्सीन या कोई इलाज अभी तक नहीं निकला है जिससे लोगों के मन में निरंतर भय और खतरा उपस्थित है।

जितनी सावधानियां रखनी चाहिए व्यक्ति अपनी सावधानियां तो रख रहा है। लेकिन कोरोना  इस तरह पैर पसारता जा रहा है कि अब समझ में नहीं आता है कि इससे निजात कैसे पाया जा सके क्योंकि व्यक्ति 24 घंटे घर में बैठकर तो नहीं रह सकता है। जब से लाकडाउन खुला है तब से हम अपने काम और बिजनेस,व्यापार पर ध्यान दे रहे है। लेकिन यह वायरस इतना खतरनाक है कि किसी भी वस्तु या किसी भी जरिए हम तक पहुंच ही सकता है। बहुत सावधानियां रखने के बावजूद यह कैयो की जान ले चुका है।

कई डॉक्टर,कई पुलिसकर्मी और कई आम नागरिक इसका शिकार होकर अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं। कई लोगों को यह अभी भी मजाक लगता है और वह इस गंभीर बीमारी को लेकर हंसी उड़ाते हैं या अंधविश्वास में रहते हैं। कि ईश्वर हमारी मदद करेगा या हमें कुछ नहीं होगा या ऐसा कोई वायरस ही नहीं बना जो हम तक पहुंच सके वगैरा-वगैरा मगर दोस्तों ईश्वर भी उसी की मदद करता है। जो खुद अपने आप की मदद के लिए खड़ा होता है। इसलिए आपसे निवेदन है कि अपनी सुरक्षा खुद करें पूरी तरह से सेल्फ डिपेंड हो जाए अपने बचाव को लेकर क्योंकि जब तक आप अपने प्रति वफादार और इमानदार नहीं रहोगे तो आपको भी इस बीमारी का संकट घेर सकता है,जितनी भी महिलाएं हैं। जितने भी पुरुष है। जो बाहर काम और बिजनेस के लिए बाहर काम कर रहे हैं उनको खास तौर पर अपनी हेल्थ का खानपान का और बचाव का पूरा ध्यान रखना चाहिए उनकी सुरक्षा से उनके परिवार की सुरक्षा है। क्योंकि उनके घर में अपने  वृद्ध माता-पिता एवं बच्चे होंगे जिन की भी जिम्मेदारी आपके कंधों पर है। तो अपना ख्याल रखें और अपने परिवार का भी ख्याल रखें। क्योंकि आप एक दूसरे के सहारे हैं और एक दूसरे की मदद करके आप एक दूसरे का बचाव कर सकते हैं क्योंकि सोसाइटी समाज और गवर्नमेंट अपने कार्य तो कर रही है अगर हमें अपने परिवार के प्रति वफादारी और इमानदारी से अपने कर्तव्य को निभाते हुए इसका पालन करना होगा।

                      

                         आज नगरीय छेत्र का एक भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं मिला यह है बंद की ताकत इसलिए लोगो को समझना होगा की भीड़ से ही कोरोना बढ़ता है इसकी चेन जितने कम लोग मार्किट मे निकलेंगे उतना ज्यादा टूटेगी इसलिए सभी घर के एक मेंबर को ही बाहर जरुरत की चीजों की खरीदी करने भेजे और घर लौटने पर senetize करें हाथ पैर धो कर ही घर मे प्रवेश करें जो सभी के लिए सुखदायी होगा 


              🙏 धन्यवाद 🙏


Achhikhabre 91, Ak91, ak91

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ