रुक जाना नहीं Application Form 2020-AK91 (MP Ruk Jana Nahi Online Form) 05 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
रुक जाना नहीं Application Form 2020
MP Ruk Jana Nahi Application Form 2020 – एमपी स्टेट ओपन स्कूल के अंतर्गत “रुक जाना नहीं योजना” की परीक्षा के हर साल आवेदन
मांगे जाते है, इस साल भी इस योजना के लिए आवेदन मांगे गए है। इस योजना की परीक्षा में शामिल होने के लिए आप 05 अगस्त 2020 तक आवेदन कर सकते है ।
मध्यप्रदेश बोर्ड रुक जाना नहीं 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा आयोजित करता है हर साल, 10वी और 12 वी के बच्चों के लिए ।
Vedeo Ruk Jana nahi vedeo dekhe
नमस्कार दोस्तों आज के इस पोस्ट से हम उन बच्चों का मनोबल बढ़ाने जा रहे है जो किसी वजह से 10 वी या 12 वी की परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाए ।
यहां हम आप लोगों को रूक जाना नहीं योजना से जुड़ी जानकारी प्रदान करेंगे।
रूक जाना नहीं योजना इस लिए प्रारंभ की गई थी कि मध्य प्रदेश के जो विद्यार्थी 10 वीं या 12 वीं में फेल हो जाते हैं, उन्हें एक बार फिर से परीक्षा दे कर पास होने का मोका मिल सके और वे निराश ना हों बल्कि निरंतर अभ्यास जारी रख सकें ।
इस परीक्षा में विद्यार्थी जिस भी विषय में फेल हुआ है उस विषय का फिर से फॉर्म भर कर परीक्षा दोबारा से दे सकता है ।
इस योजना को 2016 में मध्य प्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा शुरू किया गया था।
'रुक जाना नहीं'
मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड ने रूक जाना नहीं योजना Application Form 2020 को ऑनलाइन के द्वारा लेने का फैसला किया है। इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु ही ये ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया गया है । इस योजना के अंतर्गत विद्यार्थी फिर से exam देकर आगे की क्लास में अपनी पढ़ाई जारी कर सकते है ।
योजना का नाम
"रूक जाना नहीं"
योजना से संबंधित विभाग का नाम
मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड, भोपाल
योजना का उद्देश्य
मध्य प्रदेश के 10 वीं तथा 12 वीं में अनुत्तीर्ण विद्यार्थिओं को दोबारा से परीक्षा दे कर उत्तीर्ण होने का मौका देना ।
योजना को लॉन्च किया गया
2016 में लॉन्च किया गया था
योजना के लाभार्थी
मध्य प्रदेश के 10 वीं तथा 12 वीं में अनुत्तीर्ण विद्यार्थी
आवेदन की प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन किया जाता है
इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट
http://mpsos.nic.in
रूक जाना नहीं योजना की नई अपडेट:
इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश राज्य के छात्र–छात्राओं की 10 वीं एवं 12 वीं कक्षा की परीक्षा 17 अगस्त, 2020 को होगी। साल में दो बार यह परीक्षा होती है, जून व दिसम्बर में। इस साल कोरोना महामारी के वजह से जून में परीक्षा नहीं हो पाई, इसीलिए अगस्त में परीक्षा होगी।
2 विषयो के बिना परीक्षा MP Board 10th का RESULT 2020 जारी हुआ MP Board 12th Arts Result 2020
10 वीं कक्षा के छात्र–छात्राओं के हेतु आवेदन करने की आखरी तारीख 28 जुलाई, 2020 तथा 12 वीं कक्षा के छात्र–छात्राओं के हेतु आवेदन करने की आखरी तारीख 5 अगस्त, 2020 है।
रूक जाना नहीं योजना Application Form 2020 के लिए पात्रता:
यह ज़रूरी है कि आवेदक मध्य प्रदेश के रहने वाले/वाली हों तभी वे इस योजना के लिए पात्र होंगे/होंगी।
रूक जाना नहीं योजना Application Form 2020 के लिए ज़रूरी दस्तावेज़:
आवेदक का आधार कार्ड
पासपोर्ट साइज़ की फोटो
मोबाइल नंबर
निवास प्रमाण पत्र
आवेदक की 10 वीं अथवा 12 वीं कक्षा की मार्कशीट जिसमें वे फेल हुए हैं ।
MP Ruk Jana Nahi Yojana के उद्देश्य:
मध्य प्रदेश राज्य के 10 वीं तथा 12 वीं में अनुत्तीर्ण छात्र–छात्राओं को दोबारा से परीक्षा दे कर उत्तीर्ण होने का मौका प्रदान करना।
इस योजना के ज़रिए छात्र–छात्राओं को पढ़ाई हेतु प्रोत्साहना देना।
इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश राज्य के छात्र–छात्राओं को सशक्त करना एवं पढ़ाई को बढ़ावा देना।
इस योजना के लाभार्थी कौन होंगे?
इस योजना के लाभार्थी मध्य प्रदेश के वो विद्यार्थी होंगे जो 10 वीं या 12 वीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए हों।
इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट http://mpsos.nic.in/ है।
इस योजना से संबंधित ई-मेल आईडी mpsos@rediffmail.com है।
रूक जाना नहीं योजना की हेल्पलाइन नंबर क्या है?
रूक जाना नहीं योजना के हेल्पलाइन नंबर 0755-2671066 और 0755-2552106 हैं।
क्या रूक जाना नहीं योजना के लाभ केवल मध्य प्रदेश के विद्यार्थिओं को ही प्राप्त होंगे?
जी हाँ, रूक जाना नहीं योजना के लाभ केवल मध्य प्रदेश के विद्यार्थिओं को ही प्राप्त होंगे ।


0 टिप्पणियाँ