कोविड-19 का दौर
---------_---_---------
![]() |
| कलयुग में कोरोना युग,Corona era, corona time 2020, achhikhabre 91, ak91- AK 91, hindi website |
समझ में नहीं आ रहा है कोविड-19 के चलते हुए जीवन बदहाल सा हो गया है। सबको अपने-अपने काम और अपने-अपने बिजनेस की चिंता है मगर इस मंदी के दौर पर क्या किया जा सकता है। हमारे पास सिर्फ और सिर्फ धैर्य बनाए रखने के अलावा और कोई कार्य नहीं है। मेरे दोस्तों आप लोगों से विनती है कि आप लोगों का अगर कोई कार्य अच्छे से चल रहा है तो आप उसमें तन मन से ध्यान लगाकर उस कार्य को संपन्न कीजिए। जिन लोगों का कार्य नहीं स्टार्ट हुआ है उन्हें थोड़ा सा धैर्य बनाए रखना होगा क्योंकि कोविड- के चलते हालात बदतर हो गए हैं। कहीं भी कोई भी जॉब वैकेंसी या कोई भी ऑफर बहुत मुश्किल से निकल रहे है। तो दोस्तों ऐसे में जेब खर्च तक उठाना बहुत मुश्किल पड़ रहा है तो हम समझ सकते हैं कि सब पर क्या हालात गुजर रहे हैं आम इंसान से लेकर मजदूरों के जो हालात बने हुए हैं उसको मद्देनजर रखते हुए। हम सभी को बस यही बात समझाएंगे। कि धैर्य बनाए रखिए, यह बुरे दिन गुजर गए हैं। और यह दिन भी गुजर जाएंगे और अच्छे दिन आ जाएंगे तब तक हमें हिम्मत और पॉजिटिविटी के साथ खड़े होना होगा। गुस्सा आता है न बहुत,खुद के ऊपर भी आता है। कभी-कभी लेकिन दोस्तों क्या हमारी गलती करने से क्या वह गलती सुधर सकती है नहीं ना तो हमें धैर्य बनाकर रखना चाहिए और देखना चाहिए कि हमसे जो गलतियां हुई है वह अब दोबारा ना हो।
कल हमारे एक मित्र ने दूसरे को पूछा :
2020 वर्ष ने हमें क्या दिया ???
क्या दे रहा है ???
क्या देगा ???
वह बोला,
कोरोना, चक्रवात, व्यवसाय- नौकरी में नुकसान, मानसिक तनाव, आत्महत्या.
चीन, पाकिस्तान के साथ युद्ध जैसी स्थिति ...!!!
दूसरा बोला,
नहीं दोस्त, गलत सोच रहे हो...
सच में देखा जाए तो 2020 ने हमें संघर्ष करना सिखाया है ...
देश में स्वच्छता कितनी जरूरी है, ये सिखाया ...
सावधानी बरतना...
एकदूसरे की मदद करना ...
प्रकृति को सहेजना ...
अन्न की कीमत...
मानसिक संतुलन ...
अनेकों नये मेनू...
विविध तर्कपूर्ण लेख और पोस्ट...
मन को गुदगुदा देनेवाली अनेकों हास्य और व्यंगात्मक पोस्ट ...
इस साल ने हमें बताया कि कम खर्च में शादी और कम लोगों में भी अंतिम संस्कार हो सकता है ...
इसी वर्ष ने बिना मेकअप के ओरिजिनल चेहरे दिखाये ...
घर में रहने के लिए आवश्यक संयम दिया ...
घर के लोगों के साथ बातचीत करने का बहुमूल्य अवसर दिया ...
समय आने पर पास-पड़ोसी, अपने रिश्तेदारों से भी ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं, ये बताया ...
प्रदूषण में कमी ...
भविष्य में आनेवाली किसी भी बड़ी विपदा से निपटने की मानसिक तैयारी करायी ...
यही सब तो सिखाया है इस 2020 साल ने.
इस अवधि में हमने कई महत्वपूर्ण लोगों को अवश्य खोया ...
लेकिन अमीरी-गरीबी का भेद मिटा दिया इस साल ने...
अबतक हम जिन्हें अपने पूजास्थलों पर देखते थे, उस परमशक्ति ईश्वर का दर्शन कराया है इस साल ने.
जीवन का सही मूल्य समझा है हमने ...
हमने जाना, सही अर्थों में जीना कितना आसान है ...
हमारी सही क्षमता पहचानने का और सकारात्मक विचारों को अपनाने का सुनहरा मौका मिला ...
*केवल इसी साल में*
धन्यवाद!
🙏🙏🙏🙏


0 टिप्पणियाँ