WhatsApp Features
व्हाट्सएप यूजर्स को मिलने वाले हैं नए WhatsApp features
आइए जानें, आगामी व्हाट्सऐप फीचर्स के बारे में
WhatsApp new features 2020
व्हाट्सएप हमेशा से ही अपने यूजर्स को नए फीचर्स देकर उनके अनुभव को और भी बेहतर बनाने को लेकर काम करता रहता है। कंपनि बहुत समय से WhatsApp Android और WhatsApp iOS यूजर्स को कुछ नए फीचर्स मुहैया कराने के लिए नए फीचर्स की टेस्टिंग कर रही है तो वहीं कुछ फीचर्स बीटा वर्जन में भी है।
बता दें कि कुछ समय पहले कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए WhatsApp Dark Mode को रोल आउट किया था साथ ही वॉयस और वीडियो कॉल के लिए लिमिट को भी बढ़ाया गया था । अब व्हाट्सएप अपने यूजर्स को कौन-कौन से फीचर्स देने के लिए तैयार है जानते हैं नये वाले व्हाट्सएप फीचर्स ।
whatsapp multiple device support
व्हाट्सएप पिछले कुछ महीनों से मल्टीपल डिवाइस सपोर्ट फीचर की टेस्टिंग कर रही है। फीचर रोलआउट होने के बाद यूजर दो मोबाइल में एक साथ अपने एक WhatsApp अकाउंट को चला पाएंगे
अभी केवल व्हाट्सएप यूजर एक ही डिवाइस में अपने व्हाट्सएप अकाउंट को लॉग-इन कर पाते हैं। दूसरे डिवाइस में लॉग-इन करते ही पहले डिवाइस से व्हाट्सएप लॉग आउट हो जाता है। अब ऐसा नहीं होगा
व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है, इस फीचर के आने के बाद आप किसी भी नए कॉन्टैक्ट को क्यूआर कोड स्कैन कर भी एड कर सकेंगे। यूजर अपने कॉन्टैक्ट क्यूआर कोड को दिखा सकेंगे और दूसरे के क्यूआर कोड के जरिए उन्हें एड कर पाएंगे ।
WhatsApp Disappearing Messages
व्हाट्सएप अपने इस फीचर पर भी लंबे समय से काम कर रही है। व्हाट्सएप स्टोरी या कह लीजिए WhatsApp Status जैसे 24 घंटे में गायब हो जाता है ठीक उसी तरह इस फीचर के आने के बाद यूजर मैसेज भेजने से पहले एक समय तय कर सकेंगे जिसके बाद वह मैसेज खुद-ब-खुद गायब हो जाएगा।
व्हाट्सएप सेल्फ डिस्ट्रक्टिंग मैसेज
व्हाट्सएप डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर का नाम बदलकर WhatsApp Delete Messages हो गया है। इस फीचर के स्टेबल वर्जन के भी जल्द जारी किए जाने की उम्मीद है।
Whatsapp In app browser
व्हाट्सएप अपने यूजर्स को एप के भीतर ही इन-एप ब्राउज़र फीचर देने की तैयारी में है। इस फीचर के आने के बाद यूजर चैट पर आने वाले किसी भी लिंक को एप में ही खोल पाएंगे, इसका मतलब लिंक पर क्लिक करने के बाद आप वेब ब्राउजर पर रीडायरेक्ट नहीं होंगे। इन-एप ब्राउजर लिंक के खुलने में समय नहीं लगेगा । किसी भी पोस्ट कि लिंक पर क्लिक करके whatsapp के ब्राउज़र पर ही देख सकते है।
WhatsApp Last seen for select friends
WhatsApp App में अभी लास्ट सीन प्राइवेसी के तीन ऑप्शन मिलते हैं माय कॉन्टैक्ट, एवरीवन और नोबडी। अभी आप चुनिंदा दोस्तों के लिए लास्ट सीन सेट नहीं कर सकते थे ।
लेकिन इस फीचर के आने के बाद आप चुनिंदा दोस्तों के लिए इसे सेट कर सकेंगे। इसे सेट करने के बाद आपका last seen सिर्फ वहीं लोग देख पाएंगे जिन्हें आपने चुना है ।
अच्छी खबर
अच्छी खबरे
Achhi khabre
Satrangi91
Whatsapp News new update
Seoni News


0 टिप्पणियाँ