Benefits of eating curd [ yogurt], दही का सही ढंग से सेवन करने से स्वास्थ्य के लिये बेहद फायदेमंद होता है, achhi khabre 91

दही का सेवन

               आइए दोस्तों आज हम आपको बताने जा रहे हैं दही सेवन के कुछ खास तरीके दही सेवन के सही तरीके क्या-क्या हैं?

Cards benefits,achhikhabre91,short story,long story

क्या आपको पता है दही सेवन के भी कुछ खास तरीके होते हैं अगर आप उन पर सावधानी नहीं रखते हैं तो वह आपके लिए हानिकारक हो सकते हैं, बहुत ही हानिकारक या थोड़ी सी सावधानी बरतने पर वह हो सकते हैं आपके लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद!
     
          दही हमारे जीवन का अभाज्य हिस्सा है जिसे हम नकार नहीं सकते हैं वह हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद और गुणकारी भी है दही के बगैर तो कभी-कभी हमारा खाना भी नहीं होता है दही बोले तो बहुत ही टेस्टी और फायदेमंद प्रोटीन से युक्त पदार्थ होता है हां दोस्तों गाय के दूध से बनता है शुद्ध और नेचुरल होता है। इसका इस्तेमाल दवा के रूप में भी किया जाता है।और जहां तक हो आयुर्वेदा में तो कुछ दवाई दही के साथ सेवन करने के लिए भी कहीं जाती हैं।
 
      दही सही ढंग से खाने से स्वास्थ्य के लिये बेहद फायदेमंद होता है, इसे कैल्शियम से लेकर लेटिक एसिड का अच्छा सोर्स माना जाता है। डाइजेशन सुधारने के लिये इससे बेहतर कुछ और नहीं है। लेकिन कुछ चीजों के साथ दही खाना उल्टा असर करता है।
दही रोजाना खाने से आपका खाना अच्छी तरह पच सकता है और आपके पेट के विकार भी दूर हो सकते हैं जैसे कि अल्सर वालों के लिए दही एक रामबाण इलाज है दही एक औषधि पूर्ण दवा के रूप में कार्य करने की क्षमता रखता है दही हमारे पेट के अल्सर और छालों को राहत देता है ठंडक पहुंचाता है पेट में अगर छाले हो और मुंह में भी छाले हो तो दही हमारे लिए इतना फायदेमंद होता है इसके सेवन से हमारे पेट और मुंह के छाले भी जल्द से जल्द मिट जाते हैं अगर दही ना मिले तो आप उसकी जगह में छाछ(मही) भी पी सकते हैं। कहां जाता है दही गाढ़ा होता है और जिस वजह से जब हम उसका सेवन करते हैं तो वह गाढ़ा पदार्थ हमारे छालों और हमारी त्वचा में जाकर लग जाता है और वह लगता है तो उनके घाव भरने लगता है तो कुछ ही दिनों में समथिंग तीन से चार दिन में दही खा लेने से आप के छाले ठीक हो सकते हैं।
                     आयुर्वेद में दही के गुणों के साथ ही दही सेवन करने के कुछ नियम भी बताये है।इन नियमों का इस्तेमाल कर आप अपने दही सेवन को बहुत अत्यधिक फायदेमंद भी बना सकते हैं और अगर आप कुछ गलत तरीके से दही खा रहे हैं और वह आपके लिए नुकसानदेह है तो उनसे बचना आपके लिए बहुत ही जरूरी है मेरे प्रिय दोस्तों अगर आपको यह जानकारी नहीं है तो आप इस जानकारी को पूरा पढ़िए।और हो सके तो ज्यादा से ज्यादा इस जानकारी को आम व्यक्ति तक अपने घर पड़ोस और आसपास तक जरूर बताएं और आप अगर यह नहीं कर सकते हैं तो हमारे इस वेबसाइट को जरूर शेयर करें ताकि वह ज्यादा से ज्यादा हमारे लिंक से पढ़कर अपने आप को हेल्दी फूड खाने की तरफ आकर्षित कर सकें।

1. रात के समय दही का सेवन ना करे। रात के समय दही का सेवन से कफ बढ़ता है। शरीर कुछ पाचन क्रिया में अवरोध उत्पन्न कराता है।और आपको तो पता ही है कफ बढ़ने से हमारे शरीर में कितने सारे इफेक्ट्स उत्पन्न हो जाते हैं कफ तो शरीर में अपचय का एक कारण भी बन जाता है।दोस्तों दही खाना आपको कुछ ज्यादा ही इंपॉर्टेंट लग रहा है तो आप खा सकते हैं कुछ इस अंदाज से कुछ इस तरीके से , दही  मे चीनी और गोल मिर्च डालकर खाए। इससे आपकी पाचन-क्रिया भी अच्छी रहेगी। दिन के समय बिना चीनी के दही खाना अधिक लाभदायक होता है।

2.  ठंड के मौसम में दही की अधिक मात्रा ना लें, हो सके तो आप धूप में बैठकर थोड़ा थोड़ा उसका सेवन कर सकते हैं मगर ज्यादा ठंड पड़ने पर आप उसे वर्जित ही कर दे तो ज्यादा फायदे रहेंगे और  बरसात के मौसम में दही खा सकते हैं।मगर ध्यान दीजिएगा ज्यादा बारिश में भीगने के बाद आप तुरंत ही दही नहीं खाइएगा क्योंकि अगर ऐसा किया तो  आप तुरंत ठंड के कारण सर दर्द जैसी समस्या का सामना कर सकते हैं। इसका सेवन करने से आपका गला खराब होने का खतरा भी बढ़ जाता है।इन ऋतुओं में भी घी, शक्कर, मुंग का यूष, शहद या आमला चूर्ण के बिना दही न खाये।

3. शरद ऋतू (अक्टूबर हीट का काल), ग्रीष्म ऋतु और वसंत ऋतु काल में दही नहीं खाना चाहिए।यह हमारे पुराने शास्त्रों और पुराने आयुर्वेदाचार्य ने बोला है तो यह आपके ऊपर है आप को मानना है तो माने नहीं मानना है तो मत मानो मगर खाइए वही चीज जो आपको फायदा पहुंचाए।
आयुर्वेद के अनुसार दही की तासीर गर्म है और ये कफ को भी बढ़ाता है | वसंत में गर्मी के साथ कफ वाभाविक रूप से  बढ़ा हुआ होता है | ग्रीष्म में गर्मी होने के कारण दही सेवन करना विरुद्ध बताया गया है |क्योंकि यह मौसम गर्मी की ओर बढ़ने लगता है इसलिए इस समय नहीं खाने को कहा गया है लेकिन आजकल लोग 12 महीने दही का सेवन करने लगे हैं।जो कि अब हेल्दी डाइट के रूप में सामने आ रहा है।

4. दही को कभी भी गर्म करके न खाये ।दही गर्म करके नहीं खाने के लिए इसलिए भी कहा गया है क्योंकि दही को कच्चा खाना ही ज्यादा फायदेमंद है।हो सके तो आप दही को हल्का सा तड़का भी लगा सकते हैं  मगर ध्यान रहे दही खोलने ना पाए,उसके पहले ही आप उसे उतार दीजिए वरना दही फट जाता है  तो उसका पानी अलग हो जाता है और उसके जो थक्के होते हैं अलग हो जाते हैं जबकि दही कच्चा रहता है तो वह पूरा मिक्स हुआ रहता है तो वह ज्यादा फायदेमंद रहता है

5. ताजे फल, दूध, पनीर, अंडे, गर्म पेय, नींबू, मांस या मछली के साथ दही का मिश्रण ना करें क्योंकि ये विरुद्ध अन्न हैं।और अगर आप ऐसे में दही को उनके साथ मिक्स करके खाते हैं तो हो सकता है यह आपके शरीर में जहर का काम भी करें और मेरे दोस्तों आपको ऐसी गलती करने से बचना चाहिए और आपको बहुत ही उचित रूप से अपने भोजन और अपने खान-पान का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि मौसम कोई भी हो अक्सर ऐसी वस्तु है जो हमको खाने का मन होता है हम उसे खा ही लेते हैं लेकिन हमें बहुत सोच समझ कर खाना चाहिए कि कौन सा पदार्थ हमारे लिए फायदेमंद है और कौन सा हमारे लिए नुकसानदेह क्योंकि जब तक आप यह नहीं जानेंगे तब तक आपको कैसे पता चलेगा कि इसके साथ मिक्स करके खाने से हमें कौन से नुकसान हो सकते हैं या कौन से‌ फायदो है। वेल जो टिप्स थे हमने आपको अच्छे से बता दिया है उसके बाद आप गौर फरमाइएगा।
                                                                  धन्यवाद!
                                                    ________(+++)_______

High calcium food,scurd benefits for skin,curd benefits for hair,curd benefits and side effects,curd benefits weight loss,benefits of eating curd for skin,curd benefits quora,curd benefits for face


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ