बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात

बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात बुलबुल ओडिशा से पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ गया है. पश्चिम बंगाल में डायमंड हार्बर के करीब इस तूफान ने दस्तक दिया है. इसके चलते तेज हवा के साथ बारिश ने लोगों की तक़लिफों को बढ़ा दिया हैं. बंगाल और बांग्लादेश के तटीय इलाकों में तूफान ने तबाही-तबाही मचा रखी है इस वजह से 2 लोगों की मौत की खबर है. खतरे के देखते हुए कोलकाता एयरपोर्ट को 12 घंटे के लिए बंद कर दिया गया था. शनिवार शाम 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक कोलकाता एयरपोर्ट बंद रहे।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया, रविवार से बुलबुल तूफान का दबाव सुंदरबन नेशनल पार्क (बंगाल) से 30 किमी दक्षिण पश्चिम की ओर बंगाल के तटीय इलाकों के ऊपर बना हुआ है. हालांकि रविवार सुबह इसके दक्षिण 24 परगना जिले को पार कर बांग्लादेश के उत्तर-पूर्व की ओर मुड़ने की आशंका है. इसके कमजोर पड़ने की संभावना बताई जा रही है.
भारत मौसम विभाग ने बताया पहले बताया शनिवार रात साढ़े आठ बजे बुलबुल तूफान उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में सागर आइलैंड (बंगाल) से 40 किमी पूर्व और कोलकाता से 125 किमी दक्षिण-पश्चिम की तरफ बढ़ा. इस कारण इन इलाकों में कुछ मौसमी हलचल देखी गई. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि तूफान उत्तर-पूर्व की तरफ बढ़ते हुए कुछ कमजोर पड़ जाए और अगले कुछ घंटों में बंगाल और सागर आइलैंड को पार करते हुए आगे बढ़ जाए.

बुलबुल तूफान के सागर आइलैंड पार करने के बाद भूस्खलन की घटनाएं सामने आईं. तूफान के कारण कोलकाता, डायमंड हार्बर और दीघा में भारी बारिश हुई. दीघा, हावड़ा, हुगली, 24 परगना, मेदिनीपुर में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है. अगले 6-8 घंटे काफी गंभीर बताए जा रहे हैं जब तक यह तटीय इलाकों को पार कर कुछ कमजोर न पड़ जाए.तब तक कुछ कहना ठिक नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ