Incredible Places to Visit in Seoni,दार्शनिक स्थल सिवनी,tourist places in seoni M.P.,achhikhabre91.in

Incredible Places to Visit in Seoni,tourist places in seoni M.P. achhikhabre91.in




जिला सिवनी 

                    भारत के मध्य स्थित मध्यप्रदेश राज्य का एक जिला है। यह जिला सतपुड़ा पर्वत के उत्तर-दक्षिण में स्थित है। सिवनी जिला हरियाली और प्राकृतिक सोर्दर्य से घिरा हुआ है प्रकृति का हरा-भरा नजारा देखने को मिलता है यहां।
सिवनी जिला जबलपुर संभाग के अन्तरगत आता है, मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 7 (NH 7) होकर जाता है।
सिवनी जिले का नाम सेओना नामक वृक्ष से मिला है,यह वृक्ष सिवनी में बहुतायत में पाया जाता है इस वृक्ष कि लकड़ी बहुत उपयोगी होती है इसका उपयोग ढोलक बनाने के लिए किया जाता है वेसे तो सिवनी जिले में खास तौर पर सागौन के पेड़ पाए जाते हैं यह जिला इमारती लकड़ियों का स्रोत है

सिवनी के उत्तर दिशा की तरफ जबलपुर, मंडला और नरसिंहपुर जिले हैं। इसके पूर्व दिशा में बालाघाट जिला है। पश्चिम दिशा में छिंदवाड़ा जिला है। और  दक्षिण दिशा में नागपुर है।
सिवनी जिले का कुल क्षेत्रफल 8758 वर्ग कि. मी. है।इस जिले को 8 तहसीलों में बांटा गया है -
1>सिवनी
2>छपारा
3>लखनादौन
4>केवलारी
5≥धनौरा
6>घंसौर
7>बरघाट
8>कुरई
यहां कुल ग्रामपंचायत 645
कुल ग्रामों कि संख्या 1599 हैं
नगर पंचायत 2 हैं
नगर पालिका (seoni) 1 है
सन् 2001 की जनगणना के आधार पर जनसंख्या 13,79,131 है।
सिवनी जिले के लोगों का मुख्य व्यवसाय खेती है
यहां रहने वाले लोगों में अधिकतर किसान ही मिलेंगे जो अपनी - अपनी जमीन पर खेती कर अपना घर - परिवार चला रहे है यहां गेहूं की पैदावार अच्छी होती है गेहूं के अलावा यहां, तुआर, उड़द, तिल, धान और मक्का की फसल भी अच्छी होती है कुछ साल पहले तो यहां सोयाबीन कि भी अच्छी उपज थी पर अब मौसम-पानी की गड़बड़ी के कारण सोयाबीन कहीं - कहीं बस देखने को मिलता है। 

achhi khabre 91,achhikhabre91