स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पीएम मोदी जी पहुंचे,जो युद्ध नहीं जीत सकते वो फूट डाल रहे हैं कहा पीएम मोदी जी ने

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, पीएम मोदी जी पहुंचे

modi image unity today के लिए इमेज परिणाम modi image unity today के लिए इमेज परिणाम
प्रधानमंत्री जी ने कहा, 'आज विश्व पर हमारा प्रभाव और सदभाव, दोनों बढ़ रहा है, तो उसका कारण हमारी एकता है। आज पूरी दुनिया भारत की बात पूरी गंभीरता से सुनती है तो उसका कारण हमारी एकता है। आज भारत दुनिया की बड़ी आर्थिक ताकत है तो उसका कारण हमारी एकता है। जो लोग युद्ध नहीं जीत सकते वो फूट डाल रहे हैं। हमारी एकता में फुट डाल रहे है  हमारी एकता को ललकारा जा रहा है। एकजुट रहकर ही दुश्मनों हराना संभव है। धारा 370 ने कश्मीर को केवल आतंकवाद  का माहौल दिया है। धारा 370 की दीवार गिरा दी गई है।' प्रधानमंत्री ने आगे कहा, 'पूरी दुनिया में अलग-अलग देश, अलग-अलग पंथों, अलग-अलग विचारों, भाषाओं, रंग-रूपों के आधार पर बने हैं। लेकिन हम कभी कभी देखते हैं कि एकरूपता, उन देशों की विशेषता और पहचान रही है। लेकिन भारत की विशेषता है विविधता में एकता, हम विविधताओं से भरे हुए हैं फिर भी एकता लिए हुए हैं । विविधता में एकता ही हमारा गौरव  है  और यही हमारी पहचान है। मोदी जी  ने कहा, 'देश के अलग-अलग हिस्से से, किसानों से मिले लोहे से, अलग-अलग हिस्सों की मिट्टी से इस प्रतिमा का आधार बना है।
modi image unity today के लिए इमेज परिणाम इसलिए ये प्रतिमा हमारी विविधता में एकता का भी जीता-जागता प्रतीक है। राष्ट्रीय एकता का संदेश दोहराने के लिए राष्ट्रीय एकता दौड़ देश के हर कोने में संपन्न हुई है। अलग-अलग क्षेत्रों में देश के अलग-अलग शहरों में,                 अलग-अलग गांवों में, से  इसमें हिस्सा लिया है।प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर कहा, ' रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आज देशभर के विभिन्न शहरों और गांवों में आयोजित या जा रहा है। मैं इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हर नागरिक को धन्यवाद देता हूं। भारत 'विविधता में एकता' के लिए जाना जाता है। यह हमारा गौरव और हमारी पहचान है। हम लोगों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के विचार अभी सुनें, उनकी आवाज हमारे कानों में गूंजना, उनके विचारों की वर्तमान में महत्ता, प्रतिपल देश की एकता और अखंडता के बारे में सोचना। उनकी वाणी में जो शक्ति थी और उनके विचारों में जो प्रेरणा थी उसे हर भारतवासी महसूस कर सकता है। जिस तरह किसी श्रद्धास्थल पर आकर, असीम शांति मिलती है, एक नई ऊर्जा मिलती है, वैसी ही अनुभूति मुझे यहां सरदार साहेब के पास आकर होती है। पटेल ने भारत की एकता के लिए काम किया है और हमारे देश की एकता को बनाये रखे |